kooth plant in hindi

Kooth Plant in Hindi | कूठ के फायदे व नुकसान

आयुर्वेद में ऐसे तमाम पेड़-पोधें हैं जिनकी खुबियों के बारे में बहुत से लोग अनजान है। ऐसे ही औषधीय गुणों से भरपूर कूठ (Costus) का पौधा है जो शरीर को अनेक रोगों से मुक्त करने में मददगार है। आपने कूठ के पौधे को कई जगह पर देखा होगा लेकिन वास्तव में बहत ही गुणी औषधी में से एक है।



बरसों से पेट दर्द, पेट में कीड़े, हिचकी की समस्या में नियमित उपयोग कई विकारों को ठीक किया जाता है। इसलिए कूठ के बारे में जानना बहुत जरुरी है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको कूठ के फायदे, उपयोग और साइड इफेक्ट के बारे में विस्तार से जानेगे। 


कूठ के औषधीय गुण- Kuth (Costus) Ke Aushdhiya Guan


आयुर्वेद के अनुसार, कूठ एक औषधीय पौधे है। कूठ पौधे के फूल, पत्ते व तने में कई अलग-अलग स्वास्थ्यवर्धक गुण पाए जाते हैं, जिनसे कई प्रकार की हर्बल दवाएं बनाई जाती हैं। इसका वनस्पति नाम सौसुरिया कोस्टस है।  यह कांटेदार फूलों वाला एक विशेष पौधा है, जो प्रमुख रूप से भारत के हिमालयी क्षेत्रों में उगता है।


कूठ के फायदे-  Kuth (Costus) Ke Fayde


इस जड़ी-बूटी के इस्तेमाल से काफी स्वास्थ समस्या और लक्षणों को दूर किया जाता है। अगर हम कूठ के फायदे के बारे में बात करें तो कूठ में बहुत से औषधीय गुण पाए जाते हैं, जिनमे शामिल हैं-


  • कूठ में कई ऐसे सक्रिय तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के अंदर होने वाली सूजन व लालिमा को कम करने में मदद करते हैं। जिससे घाव को ठीक होने में मदद मिलती है।

  • कूठ में मौजूद तत्व की मदद से गठिया के लक्षणों को कुछ हद तक कम किया जा सकता है।

  • कूठ को अन्य कई औषधियों के साथ मिलाकर मासिक धर्म की गंभीरता को कम करने के लिए दवाएं बनाई जाती हैं।

  • खाना न पचना, पेट में जलन, गैस का बनना, अफरा रहना आदि पेट संबंधी परेशानियों में कूठ का प्रयोग किया जाता है।

  • जिन लोगों को अस्थमा या सांस संबंधी परेशानियां है, वे कूठ की जड़ का सेवन पाउडर के रुप में लें सकता है।

  • मुंह में छाले, जलन आदि परेशानियों में कूठ काफी लाभकारी होता है।

  • थायरॉयड संबंधी विकार में भी कूठ बहुत ही लाभदायक होता है। 

  • कूठ में कई प्रकार के ज्वर-रोधी गुण पाए जाते हैं, जो बुखार को कम करने में काफी प्रभावी होता है। 


कूठ के उपयोग-  Kuth (Costus) Ke Upyog


कूठ के सेवन करने के निम्नलिखित तरीके में शामिल हैं-

  • कूठ का काढ़ा बनाकर

  • इसके चुर्ण को गर्म पानी के साथ

  • इसके रस को गुनगुने पानी के साथ सेवन कर सकते है।

  • इसको लेप के रुप में त्वचा पर लगा सकते है।


कूठ के नुकसान- Kuth (Costus) Ke Nuksan


कूठ के सेवन के फायदे के साथ नुकसान भी शामिल है। कूठ का सेवन करना आमतौर पर सुरक्षित माना गया है। हालांकि, सामान्य से अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से निम्नलिखित नुकसान इस प्रकार से मौजूद हैं-


  • अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से एसिडिटी की परेशानी हो सकती है।

  • इसकी तासीर गर्म होती है, इस वजह से इससे एलर्जिक रिएक्शन होने की भी आशंका रहती है।

  • पेट में दर्द या ऐंठन होना

  • बार-बार गैस बनना या खट्टी डकार आना

  • सीने में जलन

  • जी मिचलाना और उल्टी होना


इसकी तासीर गर्म होती है, इस वजह से इससे एलर्जिक रिएक्शन होने की भी आशंका रह सकती है।


इस लेख की जानकारी हमें डॉक्टर/डायरेक्टर चंचल शर्मा द्वारा दी गई है तो सलाह लेने के बाद ही इस पर अमल करें। और सही सेवन और उसकी उचित मात्रा जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।


Read More : लो एएमएच क्या होता है?

टिप्पणियाँ