loban in hindi

लोबन (गम बेंज़ोइन) के फायदे, उपयोग और नुकसान- Loban (Gum Benzoil) ke Fayde, Upyog Aur Nuksan





हमारे पारंपरिक आयुर्वेद चिकित्सा में लोबान (Loban) को उत्तम जड़ी-बूटी माना गया है। या न केवल भारतीय घर में पूजा के सामान के रुप में इस्तेमाल किया जाता है। बल्कि इसका इस्तेमाल कई स्वास्थ्य संबंधी विकार के लिए किया जाता है। आयुर्वेद में मुख्य रुप से गठिया, पाचन की समस्या में सुधार से लेकर अस्थमा और ओरल हेल्थ के लिए लोबान का प्रयोग किया जाता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे की लोबान (Loban in Hindi) क्या है और इसे अपने डाइट में शामिल करने से क्या फायदे और नुकसान होंगे। 


लोबन क्या है- Loban (Gum Benzoil) kya hai


लोबान पौधे से प्राप्त होने वाला एक खास पदार्थ है, जिसे लोहबान भी कहा जाता है। इसके पेड़ की छाल में चीरा लगाने से जो दूध प्राप्त होता है उसे लोबान कहा जाता है। इसका अंग्रेजी नाम गम बेंजोइन (Gum Benzoil) है। 

लोबान में एंटीसेप्टिक, एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी डिप्रेसेंट्स, एनाल्जेसिक, एस्ट्रिंजेंट गुण होते है। साथ ही लोबान में ज्यादा मात्रा में विटामिन और मिनरल मौजूद है जो बचाव करने के लिए काफी उपयोगी होता है। या न केवल टूटी हड्डियों का इलाज करता है बल्कि खून से गर्मी निकालना, वजन कम करना, घाव को ठीक करना आदि की समस्या को दूर करता है। हजारों सालों से आयुर्वेद में दवा बनाने के लिए और घरेलू नुस्खों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। खास खुशबू के कारण धूप और अगरबत्ती बनाने में लोबन का उपयोग आम है।

Read More : फैलोपियन ट्यूब कहा-कहा से ब्लॉक होती है ?


लोबान के फायदे- Loban (Gum Benzoil) ke Fayde


इस हर्ब के इस्तेमाल से काफी स्वास्थ समस्या और लक्षणों को दूर किया जाता है। अगर हम लोबान के फायदे के बारे में बात करें तो लोबान में बहुत से औषधीय गुण पाए जाते हैं, जिनमे शामिल हैं-

  • आयुर्वेद के अनुसार, लोबान में काफी शक्तिशाली गुण मौजूद होते है जो त्वचा में हो रही सूजन और लालीमा के लिए काफी असरदायक होती है। 

  • लोबान में कई ऐसे कंपाउड पाए जाते है जो संक्रमण को जड़ से खत्म करने में मदद करता है। यह शरीर में संक्रमण के लिए विषाक्त वातावरण बना देता है और वो नष्ट तक देता है। 

  • पुरानी खांसी, दमा, टीबी की बीमारी हो या साधारण खासी हो सभी तरीके की समस्या में लोबान का धूप फायदेमंद होता है।   

  • एंटी डिप्रेशन की समस्या में लोबान की सुगंध लेने से फायदे मिलता है। इसकी सुगंध मानसिक थकान और डिप्रेशन के लक्षण को रोकने में मदद करता है। 

  • अक्सर कफ की समस्या को निकालने के लिए लोबान का उपयोग किया जाता है। लोबान में ऐसे गुण पाये जाते है जो कफ को पतला करते है और बहार निकाल भी देता है। 

  • कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी में लोबान का इस्तेमाल किया जाता है। इसके तेल में कुछ औषधीय गुण पाये जाते है जो कैंसर की किशिकाओं को कम करने में मदद करता है। 

  • पुरुषों में वीर्य की कमी को सुधारने और सेक्सुअल स्टेमिना को बढाने के लिए लोबान का इस्तेमाल किया जाता है। 

  • अस्थमा की समस्या में लोबान का इस्तेमाल किया जाता है। एक रिसर्च के मुताबिक, इसमें ऐसे कंपाउड पाये जाते जो ल्यूकोट्रिएन्स के प्रोडक्शन को रोकने में मदद करता है।  


लोबान का उपयोग- Loban (Gum Benzoil) ka Upyog

 

  • पुरुषों में वीर्य को सुधारने और सेक्सुअल स्टेमिना को बढाने के लिए दूध के साथ लोबान का चूर्ण का इस्तेमाल करें। 

  • आप लोबान को सुंघकर इसकी गंध ले सकते है। इससे आपकी थकान दूर होती है। 

  • गर्म पानी में इससे भांप लें सकते है।

  • चूर्ण को गर्म पानी में मिलाकर इसका सेवन कर सकते है। 

  • उल्टी की समस्या को रोकने के लिए लोबान के धूप को जलाकर पानी उबालने पिने से रुक जाती है। 


लोबान के नुकसान- Loban (Gum Benzoil) ke Nuksan


लोबान के सेवन के फायदे के साथ नुकसान भी शामिल है। लोबान का सेवन करना आमतौर पर सुरक्षित माना गया है। हालांकि, सामान्य से अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से निम्नलिखित नुकसान इस प्रकार से मौजूद हैं-

  • पेट में काफी दर्द होना 

  • पेट में गैस का बनना या पेट का फूलना

  • जी मचलाना या उल्टी आना

  • चक्कर जैसा लगना

  • जिन लोगों को लोबान से एलर्जी है तो इसके सेवन से बचना चाहिए। 

  • सीने में जलन या खट्टी डकार आना

  • इससे दस्त की समस्या हो सकती है।

  • जिन लोगों को पहले से कोई बीमारी है तो इसके सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना चाहिए। 


इस लेख की जानकारी हमें डॉक्टर चंचल शर्मा द्वारा दी गई है तो सलाह लेने के बाद ही इस पर अमल करें। और सही सेवन और उसकी उचित मात्रा जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

 


टिप्पणियाँ