Cocoa Beej

कोको बीज (थियोब्रोमा कोको) के सावधानियां, नुकसान और फायदे- Cocoa Beej (Theobroma Cacoa)  


आजकल की जीवनशैली में कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या आती है। हमारे आसपास कुछ ऐसे समाग्री जो स्वाद के साथ साथ स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभदायक होता है। ऐसी ही औषधिय गुणों से भरपूर कोको बीज का पौधा है जिसमें चमत्कारी स्वास्थ्यवर्धक गुण पाए जाते है। कोको में विभिन्न प्रकार के रसायन होते हैं, जिनमें फ्लेवोनोइड्स नामक एंटीऑक्सिडेंट शामिल हैं। हार्ट अटैक, बीपी के लिए लोग सबसे ज्यादा कोको का इस्तेमाल करते हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे की कोको बीज क्या है? और इसके फायदे, नुकसान और सावधनियां क्या है?  


कोको बीज (थियोब्रोमा कोको) के औषधिय गुण - Cocoa Beej (Theobroma Cacoa)


कोको बीज (थियोब्रोमा कोको) को एक खास जड़ी-बूटी के रूप में माना जाता है, जो स्वास्थ्यवर्धक गुणों से भरा है। लगभग 5,000 साल पहले दक्षिण अमेरिका में मूल रूप से पालतू, कोको के पेड़ अब दुनिया भर के भूमध्यरेखीय क्षेत्रों में पाए जा सकते हैं। इन पेड़ों से फलियों को कोको पाउडर और इसके कम ज्ञात बराबर, कोको पाउडर दोनों बनाने के लिए काटा जाता है। कोको बीज का वैज्ञानिक नाम थियोब्रोमा कोको एल है। कोको के बीजों का इस्तेमाल प्रमुख रूप से चॉकलेट बनाने के लिए किया जाता है। इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते है जिससे कई रोगों का इलाज घर पर ही किया जा सकता है। 


Read More.. फैलोपियन ट्यूब कहा-कहा से ब्लॉक होती है ?


कोको बीज (थियोब्रोमा कोको) में क्या सावधानियां बरतें- Cocoa Beej (Theobroma Cacoa)


कोको बीज (थियोब्रोमा कोको) को इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इन निम्नलिखित में आपको कोको बीज का सेवन करते समय इन बातों का धयान रखना चाहिए: 

  • निर्धारित खुराक से ज्यादा का उपयोग न करें। अधिक दवा लेने से आपके लक्षणों में सुधार नहीं होगा। बल्कि स्थिति और भी गंभीर हो सकती हैं। 

  • आप एक खुराक भूल जाते हैं, तो जैसे ही आप इसे नोटिस करते हैं, इसका सेवन कर सकते है। अगर आप खुराकें लेना छोड़ दी है तो आपको इसका सेवन दुबारा से लेना शुरू करना होगा वरना दवा असर नहीं करेगी। 

  • गर्भवती महिलाएं या अन्य रोगों से ग्रस्त व्यक्तियों को कोको बीज के उपयोग से बचना चाहिए। क्योंकि इससे गंभीर प्रभाव भी पड़ सकते हैं।


कोको बीज (थियोब्रोमा कोको) के नुकसान- Cocoa Beej (Theobroma Cacoa) Ke Nuksan


कोको बीज के सेवन के फायदे के साथ नुकसान भी शामिल है। कोको बीज का सेवन करना आमतौर पर सुरक्षित माना गया है। हालांकि, सामान्य से अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से निम्नलिखित नुकसान इस प्रकार से मौजूद हैं-

  • नींद न आना

  • चिंता या डिप्रेशन की समस्या होना

  • बेचैनी की समस्या होना

  • मतली या उलटी की समस्या होना

  • बार बार पेशाब आना

  • दिल की धड़कन तेज होना

  • दस्त की समस्या होना

  • एलर्जी होना


कोको बीज (थियोब्रोमा कोको) के फायदे- Cocoa Beej (Theobroma Cacoa) Ke Fayde


इस जड़ी-बूटी के इस्तेमाल से काफी स्वास्थ समस्या और लक्षणों को दूर किया जाता है। अगर हम कोको बीज के फायदे के बारे में बात करें तो कोको बीज में बहुत से औषधीय गुण पाए जाते हैं, जिनमे शामिल हैं -


  • कोको बीज में मौजूद शक्तिशाली तत्व है जो बड़े हुए बीपी को कम करने में मदद करती है। 

  • कोको बीज का पाउडर बालों के लिए बहुत ही बेहतर माना गया है। कोको पाउडर में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होता है। 

  • कोको के फायदे मूड को बेहतर बनाने में और डिप्रशेन को कम करने में सबसे कारगर है। दरअसल, कोको में फ्लेवोनोइड्स नाम का कंमपाउंड होता है जो मूड को अच्छा बनाने में मदद करता है।  

  • कोको में एंटीइंफ्लामेटरी गुण पाए जाते है जो सूजन को नियंत्रित कर इसे कम करने में मदद करता है। 

  • कोको पाउडर में ज्यादा मात्रा में पोटैशियम होता है। पोटेशियम शरीर के निचले हिस्से की सूजन और कोशिकाओं पर तनाव को कम करके हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

  • कोको पाउडर में फ्लेवोनोइड्स नामक गुण पाया जाता है जो मधुमेह के खतरे को कम करते हुए इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

  • कोको को दिमाग के स्वास्थ के लिए भी लाभकारी माना गया है। एक रिसर्च में पाया गया है कि इसमें मौजूद फ्लेवेनोल्स मानसिक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। 


इस लेख की जानकारी हमें डॉक्टर/डायरेक्टर चंचल शर्मा द्वारा दी गई है तो सलाह लेने के बाद ही इस पर अमल करें। और सही सेवन और उसकी उचित मात्रा जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

टिप्पणियाँ